फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के मिरशादपुर गांव के पास परमहंस गेट के सामने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह सड़क पार कर रही थी। पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रकवा दिया। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि एक महिला जिसकी उम्र करीब 45 साल थी वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन आया और धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। जब तक लोग वहां पहुंचकर उसे उठाते या किसी को सूचना करते तब तक मौत हो चुकी थी। महिला के शरीर का कुछ हिस्सा किसी वाहन से कुचल भी गया था। उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहचान के लिए प्रयास किया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। तीन दिन तक इंतजार किया जाएगा। हादसा दर्दनाक होने के कारण उसके चप्पल और कपड़ों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोई ऐसा कागजात भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें