जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकोनी यूनियन बैंक के पास मंगलवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
सिरकोनी बाजार के समीप यूनियन बैंक के पास नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात महिला किसी बड़ी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला पहनावे में हल्का नीले कलर की छींटदार साड़ी व नीले कलर की ब्लाउज पहनी थी। घटना की सूचना वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अज्ञात महिला का शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।