चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में मंगलवार की रात करीब एक बजे पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर गश्त के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भोर में मौत हो गई।
क्षेत्र के लोहराखोर गांव निवासी होमगार्ड सुरेंद्र शर्मा (52) ड्यूटी के दौरान बजरंगनगर बाजार में रात में गश्त कर रहे थे। कांस्टेबल आशीष तिवारी बाजार के दूसरे छोर पर थे। चौकी से उत्तरी छोर पर लगभग दो सौ मीटर दूर आजमगढ़ की ओर से आ रही चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भोर में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर सीओ गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया।