सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जासोपुर गांव निवासी लालजी की पत्नी शारदा (40) सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया, इसी दौरान सुबह व्यायाम के लिए निकले कुछ लोगों ने महगांवा रेलवे लाइन के पर महिला को संदिग्ध परिस्थिति में गिरा देखा। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कई साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस वजह से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी। जिसके चलते वह ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।