फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। बिलोई गांव के समीप मंगलवार को दवा लेने के लिए घर से निकली महिला जरीना (50) की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि बिलोई गांव निवासी जरीना (50) पत्नी फखरे आलम की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। वे दवा लेने के लिए मधुपुर गांव में एक डॉक्टर के पास जा रही थीं। घर से निकलकर वे सड़क पर आईं, इस बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें