फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आ रही महिला की ट्रेन में मौत

विज्ञापन
12- ट्रेन की बोगी में मृत वृद्ध व्यक्ति की जांच कर वापस आते चिकित्सक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई से जौनपुर आ रही एक वृद्ध महिला की ट्रेन में मौत हो गई। ट्रेन में महिला की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने छानबीन की तो पता चला कि महिला लकवाग्रस्त थी और काफी दिनों से बीमार थी। छानबीन के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी सरस्वती देवी विश्वकर्मा 80 अपने बेटे रामआसरे के साथ मुंबई में रह रही थी। वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने पुत्र के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में ही ट्रेन में महिला की मौत हो गई। ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो पता चला कि कोच संख्या ईआर 06263 में एक महिला की मौत हो गई है। पहले तो कोरोना से मौत की संभावना पर हड़कंप मच गया। काफी छानबीन के बाद सवा दस बजे महिला का शव कोच ने नीचे उतारा जा सका। सूचना पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल शर्मा स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंच गए। मृत महिला के साथ में सफर कर रहे उसके पुत्र राम आसरे ने चिकित्सकों को बताया कि उनकी मां को लकवा मार दिया था। काफी दिनों से उनका इलाज मुंबई के अस्पताल से चल रहा था। उसने इलाज से संबंधित कागजात भी दिखाए। छानबीन के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें