फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबरः जौनपुर के 55 और गाजीपुर के 33 लोगों ने कोरोना को दी मात, अधिकारियों ने ताली बजाकर किया अभिनंदन 

Sat, 30 May 2020 10:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर के मीरपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों को छुट्टी मिलने पर डीएम, सीडीओ सहित अन्य अफसरों ने फूल बरसाकर उन्हें विदाई दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार भयभीत लोगों के लिए शनिवार को राहत भरी खबर आई। जौनपुर के एल-1 श्रेणी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 88 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसमें 55 जौनपुर के हैं, जबकि 33 मरीज गाजीपुर जिले के हैं। डीएम, सीएमओ सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में देर शाम उन्हें अस्पताल से विदाई दी गई। 
विज्ञापन


इस दौरान कोरोना को मात देने वाले इन योद्धाओं का ताली बजाकर अभिनंदन किया गया। पिछले एक सप्ताह से जिले में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे थे। आंकड़ा 169 तक पहुंच गया था। इसमें से 26 मरीज स्वस्थ हुए थे, जबकि तीन की मौत हुई थी। अन्य सभी का उपचार कोविड-19 अस्पताल में चल रहा था। 

कई दिनों तक चले उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर 105 का सैंपल जांच को भेजा गया था। उनमें से 55 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया गया। जिले में अब 85 एक्टिव केस रह गए हैं। इसी तरह गाजीपुर जिले के 33 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


देर शाम मीरपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल पर उपस्थित होकर डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ल, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय सहित अन्य अफसरों ने ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया। उन्हें होम क्वारंटीन के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें