फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी गांव में दो दिन पूर्व बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरायत्रिलोकी गांव निवासी चुनौवर और सरदार दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बच्चे रविवार की सुबह गोली खेलने के दौरान आपस में हार जीत को लेकर झगड़ रहे थे। बच्चों के आपसी विवाद को लेकर उनके परिजनों कूद पड़े। दिन में कहासुनी के बाद चुनौवर की पत्नी रेहाना गांव की दूसरी बस्ती में काम करने चली गई। आरोप है कि रेहाना शाम को काम से लौट रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने रेहाना को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार की रात रेहाना की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मृतका रेहाना के पति चुनौवर की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सरदार, नगीना,चम्पा, मुंशीरजा, तथा मुनव्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें