फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 4 अप्रैल को हमारा पूरा परिवार गेहूं की मड़ाई में जुटा हुआ था। घर पर मेरी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे ही थे। गांव का ही अनिल गौतम उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। वह जाते समय घर में रखे 10 हजार नकदी और 50 हजार से अधिक की कीमत के गहने भी उठा ले गई। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें