फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक क्लिक पर गांव के 10 लोगों से होगा संपर्क, नया सूचना तंत्र हो रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गांवों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं को तेजी से जुटाने और पुलिस व आम लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए जौनपुर पुलिस सी-प्लान और एस-10 व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में जुटी है। इसके तहत गांवों में एस-10 टीम गठित कर स्थानीय स्तर पर सक्रिय और प्रभावशाली लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। इन लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी संपर्क विवरण पुलिस के डिजिटल तंत्र में दर्ज किए जाएंगे। सी-प्लान का इस्तेमाल पुलिस के लिए स्थानीय संपर्कों का डिजिटल ब्योरा उपलब्ध कराने में किया जाता है। इसका फायदा ये होगा कि किसी गांव में विवाद, तनाव, कानून-व्यवस्था की स्थिति या किसी घटना के संबंध में तत्काल स्थानीय व्यक्ति से जानकारी लेनी हो तो पुलिसकर्मी को अलग-अलग स्तर पर नंबर तलाशने की जरूरत नहीं होगी। अधिकृत पुलिसकर्मी संबंधित गांव का विवरण देखकर वहां के संपर्क व्यक्ति से सीधे बातचीत कर सकेंगे।
विज्ञापन


सी-प्लान और एस-10 के माध्यम से गांव-गांव में पुलिस का सीधा संपर्क मजबूत किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना समय से मिल सकेगी। इसका उद्देश्य सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाना तथा आमजन का पुलिस से सीधा संवाद बढ़ाना है।
विज्ञापन

- गोल्डी गुप्ता, सीओ सिटी (आईपीएस)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें