फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने वाला प्रत्याशी नहीं निकालेगा जुलूस: प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक राधेश्याम मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संवेदनशील है। सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जीतने वाले प्रत्याशी किसी भी स्थिति में जुलूस न निकालने पाएं। जो प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें चुनाव होने के बाद 24 घंटे निगरानी में रखने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव कराएं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट स्थित सभी दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्ट्रेट के पास की मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित रहेगा। मतदाताओं को फोटो मतदाता पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। चुनाव आयोग से अनुदेशक बैलेट पेपर तैयार कर लिया गया है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाया गया है और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को तीन सुरक्षा घेरे में बांटा गया है।
शेखपुर से अंबेडकर नगर तक जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया गया है। जोगियापुर की ओर जाने से लोग जेसीज-चौराहे के रास्ते आ-जा सकेंगे। जबकि लाइन बाजार तिराहा (हनुमान मंदिर) की ओर से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के आमजन के लिए बंद किया गया है। इसी तरह जोगियापुर से स्टेट बैंक तिराहा मार्ग बंद किया गया है। एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वोटर्स को अंबेडकर तिराहे की ओर से कलेक्ट्रेट तक आने की अनुमति दी गई है। कलेक्ट्रेट सहित तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। एक प्लाटून पीएसी कलेक्ट्रेट के अंदर रहेगी। इसके अतिरिक्त एक सीओ, एक एसओ मजिस्ट्रेट के साथ रहेंगे। वहीं, एक सीओ जोगियापुर तिराहे पर डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ तैनात रहेंगे। अंबेडकर नगर तिराहे पर एक सीओ तैनात किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट का निरीक्षण पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर को तीन सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। परिसर में चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि दो मजिस्ट्रेट की बाहर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें