भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्री सुभाष चंद्र पटेल की अध्यक्षता में नगर के सब्जी मंडी में बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। सुभाष चंद्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने समाज व देश को बचाने के लिए भाजपा भगाओ का नारा दिया है। हमारी पार्टी मुंगराबादशाहपुर नगर निकाय का चुनाव दमखम के साथ लड़ेगी। चुनाव संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लड़ने की तैयारी है। इसके लिए कई दलों की सहमति हो चुकी है। बैठक में सालिक राम पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, रामनाथ यादव, विजय पटेल, अशोक कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।