फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होम्योपैथी में सभी बीमारियों का इलाज संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सोमवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमेन की जयंती भी मनाई जाएगी। होम्योपैथिक कालेजों के अवाला मेडिकल स्टोर संचालक हैनीमेन की जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. तुलसीदास वर्मा ने बताया कि डा. हैनीमेन जर्मन चिकित्सक थे। इन्हें होम्योपैथी का जनक भी कहा जाता है। बीमारियों के इलाज में इस पैथी के योगदान को देखते हुए दस अप्रैल को विश्व होम्योपैथी डे मनाया जाता है। होम्योपैथी में जटिल से जटिल रोगों का इलाज संभव है। बच्चों से जुड़ी बीमारियां, प्रसूति और स्त्री रोग, जोड़ों का दर्द, मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी, एसिडिटी की समस्या, संक्रामक रोगोें में इलाज होता संभव है। कोविड काल के दौरान केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने आर्सेनिक एलबम दवा का नाम इलाज के लिए सुझाया था। जो काफी कारगर साबित हुई थी। सोमवार को वाराणसी में बड़े पैमाने पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर पैथी और विधि का अपना महत्व है। होम्योपैथिक की दवाओं का दुष्प्रभाव कम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें