फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे की छंटाई से करेंगे कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत में 33 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वार्ड संख्या 14 में भूमि की तलाश कर ली गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रति दिन पांच टन तथा महीने में डेढ़ सौ टन निकलने वाला कचरा मेटिरियल रिकवरी फैसेलटी केन्द्र में स्टोर होगा।
विज्ञापन

स्टोर कचरे की कर्मचारियों द्वारा छटाई करायी जाएगी। छटाई के दौरान उपयोगी स्क्रैप, प्लास्टिक, पालीथीन,लोहा सहित अन्य धातु अलग अलग रखा जाएगा। इन्हें ऐसी कम्पनी के हाथ बेचा जाएगा जो उसे गला कर उपयोगी सामान बना सकें। गोबर, फल तथा सब्जी के छिलके को अलग कर जैविक खाद बनायी जाएगी। इन सब की बिक्री से आय में इजाफा होगा। जिससे क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलेगा।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी केन्द्र के निर्माण के लिए चारों तरफ चहारदीवारी होगी। जिस पर टीन शेड होगा। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से नगर क्षेत्र के पन्द्रह वार्ड के एकत्रित कूड़ा निस्तारण का यह सुरक्षित केन्द्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें