फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने के लिए की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्सिया गांव निवासी रामसबद की बेटी नीमल (35) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। नीलम का शव मंगलवार की शाम घर से एक किलोमीटर दूर डीहअशरफाबाद के पास सरसों के खेत में मिला था।
विज्ञापन

नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी गई तहरीर में रामसबद ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी पिछले छह महीने से मायके में ही रह रही थी। मंगलवार को भोर में उसका पति बाइक से घर आया और विजेथुआ धाम दर्शन के लिए नीलम को लिवाकर निकला था। शाम को घर से करीब एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत में नीलम का शव मिला था। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। पुलिस का दावा है कि प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी हत्यारोपी पति रामनरेश को गुड़बड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ शाहगज जितेंद्र दुबे ने बताया कि हत्यारोपी पति रामनरेश बाइक से अतरडीहा जाने के लिए निकला था। पुलिस ने रास्ते में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के आठ साल हो गए लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। वह दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन नीलम दूसरी शादी के लिए राजी नहीं थी। वह हमेशा उसकी राह में रोड़ा बन जाती थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि इसी बात को लेकर काफी दिनों से उसका नीलम से संबंध ठीक नहीं थे। वह छह महीने पहले भाई की शादी में शामिल होने ससुराल आई थी। उसी समय सारे गहने लेकर मायके चली आई थी। दूसरी शादी के लिए ही उसने रास्ते से हटाने के लिए उसे विजेथुआ धाम दर्शन के लिए मायके से लिवाकर आया और रास्ते में उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर लाश को सरसों के खेत में छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पास से मृतका का भी मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें