फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर में ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अगहुआ गांव में एक पति ने सोमवार की सुबह विवाद के बाद मट्ठा मथ रही पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के अगहुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव अपने अन्य भाइयों से अलग होकर एक कमरा बनाकर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी गीता (45) रहती थी। उसके दो बच्चों की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। सोमवार की सुबह पांच बजे गीता मट्ठा मथ रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर राजेंद्र अपनी पत्नी से झगड़ बैठा। अचानक उसने पास में रखी ईंट उठाई और पत्नी पर हमला कर दिया। गीता बेहोश हो गई लेकिन वह प्रहार करता रहा। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही गीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी पर हमला करने के बाद राजेंद्र फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।ग्रामीणों की माने तो राजेंद्र यादव सनकी था। उसका इलाज भी कई साल से चल रहा है। अक्सर वह पत्नी से झगड़ा करता रहता था। उसके चरित्र पर भी शक करता था। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो जवान बेटों की मौत के बाद दुखी रहती थी गीता
अगहुआ गांव में घटना से लोग स्तब्ध हैं। रोजाना पत्नी से झगड़ने वाला पति राजेंद्र गीता की हत्या कर देगा ये लोगों को विश्वास नहीं हो रहा। राजेंद्र के दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र अखिलेश की 22 वर्ष की उम्र में 2016 में और मुकेश की 2019 में 20 साल की उम्र में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गीता बच्चों की मौत के बाद से हमेशा दुखी रहती थी। वह सदमे में रहती थी। इधर राजेंद्र यादव की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। राजेंद्र की अन्य भाइयों से संबंध ठीक नहीं होने के कारण अलग से एकांत में कमरा बनाकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें