बदलापुर। थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव में ससुराल पहुंचकर युवक ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में भतीजा भी जख्मी हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मिरशादपुर गांव निवासी उर्मिला की शादी मछलीशहर के कोड़ा गांव निवासी जितेंद्र निषाद के साथ बीस वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ माह से किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन चल रही है। उर्मिलाइसी से नाराज होकर छह महीने से मायके में रह रही है। सोमवार की रात रात जितेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा। पत्नी की विदाई को लेकर घर में हंगामा करने लगा। बात ही बात में पति जितेंद्र ने पत्नी उर्मिला पर चाकू को लेकर हमला बोल दिया। हमले में बीच बचाव कर रहे भतीजे श्रवण को भी मार कर लहूलुहान कर दिया।