छाछो गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शेषधर शुक्ल का देहांत दस दिन पूर्व हो गया। सोमवार को शुद्ध संस्कार होना था, लेकिन पति की मौत का वियोग पत्नी से नहीं सहा गया। रविवार की रात में उनकी भी मौत हो गई।
शेषधर शुक्ला की चार फरवरी को मौत होने के बाद उनके परिजन त्रयोदशाह संस्कार की तैयारी में लगे थे। सोमवार को शुद्ध संस्कार होना था, इस दौरान रविवार की रात को पत्नी सवारी देवी का भी निधन हो गया। जिससे अब आगे होने वाले कार्यक्रम पर विराम लग गया है। पति की मौत के दस दिन बाद ही पत्नी की मौत होने से गांव में मातम छा गया है।