मछलीशहर। चेयरमैन संजय जायसवाल के जेल जाने के बाद उनके बैनामा में गवाह बने लोगों के समक्ष मुसीबत खड़ी हो गई है। बैनामा में गवाह महमूद अंसारी की जिला सत्र न्यायालय जौनपुर से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई है। अब गवाहों की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।
नगर के निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद महमूद अंसारी की जिला सत्र न्यायालय जौनपुर से अग्रिम जमानत खारिज हो गई हैं। महमूद अंसारी वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल जो जिला कारागार जौनपुर में निरुद्ध है उनकी प्रत्येक रजिस्ट्री में गवाह हैं।
प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिला सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत खारिज कर दिया, इससे पहले उसने हाईकोर्ट में एफआईआर करने के लिए पिटीशन दाखिल किया था, लेकिन बाद में पिटीशन वापस ले ली। चेयरमैन संजय जायसवाल के अलावा कुलदीप, सरोज जायसवाल, मोहम्मद यासीन, नसीम, मदीना, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र, नागेंद्र, सिराजुद्दीन, ताहिर, अधिवक्ता बृजेश कुमार श्रीवास्तव, महमूद अंसारी पर पुलिस शिकंजा कसने में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि न्यायालय की कार्यवाही को संज्ञान में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही करने की योजना बना रही है। शीघ्र ही शिकंजा कसा जाएगा। संवाद