निगोह जरौना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन करतीं मछलीशहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनक
बरसठी। निगोह से जरौना तक जाने वाली 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए मछलीशहर से सपा विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर ने भूमिपूजन किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विधायक ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद निगोह, जरौना सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। संवाद