फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: वाराणसी से लखनऊ जाते समय शटल ट्रेन का इंजन हुआ फेल, डेढ़ घंटे सीहीपुर में खड़ी रही, यात्री परेशान

Thu, 16 Mar 2023 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

लखनऊ जाने वाली शटल वाराणसी से सुबह अपने निर्धारित समय से चली थी। करीब साढ़े सात बजे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। पहले तो चालक दल ने कुछ देर रुकने के बाद इंजन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
वाराणसी से लखनऊ जाते समय शटल ट्रेन का इंजन हुआ फेल, डेढ़ घंटे सीहीपुर में खड़ी रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल ट्रेन का इंजन गुरुवार की सुबह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ही फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद सुल्तानपुर से नया इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली शटल वाराणसी से सुबह अपने निर्धारित समय से चली थी। करीब साढ़े सात बजे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। पहले तो चालक दल ने कुछ देर रुकने के बाद इंजन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल को सूचना दी गई। तब सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। इस बीच करीब डेढ़ घण्टे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जौनपुर सिटी स्टेशन के स्टेशन मास्टर वीके सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी दिक्कत के कारण 7-45 से 9.5 बजे तक शटल ट्रेन खड़ी रही उसे जौनपुर सिटी और बक्शा स्टेशन के बीच रोका गया था। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें