फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में असंतुलित होकर ट्रक ने कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें चालक व खलासी घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज में भर्ती कराया गया। ट्रक आजमगढ़ से मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। मिर्जापुर कोटवा मझवानी निवासी ट्रक चालक किशन धरिकार(22), खलासी गोलू पुत्र गुलाब धरिकार मिर्जापुर से गिट्टी लादकर आजमगढ़ गया था। वहां से ट्रक खाली करके गाड़ी लेकर मिर्जापुर लौट रहा था। वह जैसे ही मुफ्तीगंज में पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। जिससे ट्रक असंतुलित होकर कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से पुखराज सेठ, जगत राय सीमेंट वाले, सुरेंद्र अंडा वाले, बंगाली मिष्ठान भंडार का अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसआई अनिरुद्ध सिंह व फूल कुमार द्विवेदी ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें