फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पत्नी मायके से नहीं आई तो फंदे से लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर नगर के सरोखनपुर गांव निवासी एक युवक ने पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना शनिवार रात की है। घटना की वजह पत्नी के मायके से न आना बताया जा रहा है। उधर, पत्नी ने बताया कि उसके पति समूह से ऋण लेने की बात कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज निवासी सूरज पासी (28) पिछले 12 वर्ष से सरोखनपुर गांव में परिवार सहित रहता है। वह टाटा मैजिक का चालक था। पत्नी नीतू ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सूरज ने फोन कर कहा कि समूह से ऋण लेना है। इसी समय मायके से चली आओ। इस पर उसने कहा कि बहन की शादी बीता कर आएंगे। पति ने कहा कि ऐसा करोगी तो मैं फांसी लगाकर जान दे दूंगा। इतना कहने के बाद पति ने फोन काट दिया। इसके बाद नीतू लगातार सूरज को फोन करती रही लेकिन फोन नहीं उठा। घबराई पत्नी ने पड़ोस की एक महिला को फोन कर पति के पास जाने को कहा। जब तक वह पहुंची सुरेश ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। घटना की जानकारी होते ही पत्नी नीतू अपने पांच वर्षीय बेटे शिवांश काे लेकर घर पहुंची। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें