फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ससुराल में गहने में नहीं आया हार तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बनकट लोदी गांव निवासी पन्ना लाल के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक की शादी प्रतापगढ़ के चांदा कसईपुर निवासी घेराऊ की पुत्री पार्वती के साथ शुक्रवार को होना तय था। दूल्हे के साथ धूम धाम से बरात पहुंच गई। बराती नाश्ता पानी किए और धूम धाम से द्वारपूजा हुई। जयमाल की तैयारी हो ही रही थी। तभी दुल्हन का जेवरात दुल्हन के पास पहुंचा तो उसमें हार नहीं था। इससे दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों ने सुलह समझौता का प्रयास किया। बात नहीं बनी । पुलिस पहुंच गई दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट आई। थानाध्यक्ष आनंद पांडेय ने बताया कि हार को लेकर दुल्हन नाराज थी। बहुत देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं था। तो बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

मनबढ़ों ने महिला को पीटा-सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुडवा परियावा गांव में मनबढ़ों ने एक महिला को पीट दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेखा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 मई प्राथमिक स्कूल के पास एक लावारिस बच्चा मिलने की खुशी में उमेश उर्फ नन्हू व अन्य डीजे पर गाना लगाकर नाच गा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना डीएम को दे दी। डीएम के आदेश पर संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इधर उमेश उर्फ नन्नू पक्ष को शंक हो गई कि डीएम को रेखा देवी ने फोन किया होगा, इसी बात को लेकर अगले दिन उन लोगो ने रेखा देवी की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में उमेश उर्फ नन्हू, दिनेश उर्फ नाटे दिलबहार और तहसीलदार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें