फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई दूल्हे की कार, बाइक से पहुंचा दूल्हा, ससुराल से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई दुर्घटना

Fri, 26 Feb 2021 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में गुरुवार की दोपहर बरात में जा रहे दूल्हे की कार ट्रक से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दूल्हा और उसमें सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही घराती पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर दूल्हा ससुराल पहुंचा। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के देवरी गांव निवासी नूर हसन की शादी के लिए बरात सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज गांव जा रही थी। दोपहर में ही निकाह होना था। दूल्हे की कार प्रतापगंज के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रहा ट्रक कार के बगल से टकरा गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार में सवार सभी को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। बरात जहां जा रही थी वहां से घटना स्थल महज एक किमी दूर था। सूचना पर घराती पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और दूल्हे को बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद निकाह संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें