फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाथ देने पर नहीं रूकी बस तो चालक से मारपीट, कर्मचारी यूनियन ने जमकर नारेबाजी की, जताया रोष

Wed, 18 Jun 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

रोडवेज बस को हाथ देने पर जब नहीं रूकी तब अचानक उस पर ठेला चालक चढ़ा और चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद कर्मचारी यूनियन ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध जताया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज स्थानीय रोडवेज डिपो के समीप बुधवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक ठेला चालक ने रोडवेज बस के चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रोडवेज चालक व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप बसों का संचालन रोककर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान सुभाषचंद्र यादव के रूप में हुई, जो शाहगंज से सुल्तानपुर की ओर रवाना हो रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस डिपो के बाहर सड़क पर निकली, एक माली ने बस को हाथ देकर रोका। उसी समय अचानक एक ठेला चालक बस में चढ़ गया और चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में बस खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अवनीश कुमार यादव व एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली में कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें