फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हिंदू खड़ा होता है तो भारत को बना देता है सोने की चिड़िया : ब्रह्मदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के अमिहित स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, काशी प्रांत ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा कि जब हिंदू खड़ा होता है तो भारत को सोने की चिड़िया बना देता है और अंग्रेजों को भी देश से भगा देता है। उन्होंने कहा कि सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है, सनातन अत्यंत प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपने नाम के आगे कभी जाति नहीं जोड़ी। भगवान राम ने अपने नाम के आगे ‘सिंह’ नहीं लिखा और भगवान कृष्ण ने ‘यादव’ नहीं लगाया। जातिगत विभाजन स्वार्थवश किया गया है, जिससे समाज कमजोर होता है। उन्होंने विघटनकारी तत्वों से सावधान रहने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और पर्व-त्योहार मिल-जुलकर मनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ‘संगठित हिन्दू, समर्थ भारत’ का नारा देते हुए सभी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता चंद्रभूषण त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर विवेक सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, अध्यापक संजय सिंह, रामबली सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार नई बाजार स्थित रैकल ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रीनिवास तिवारी एवं जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित होता है और उन्होंने समाज से जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने व स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता भाजपा नेता नरेंद्र प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें