फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेंध लगाते समय रंगे हाथ पकड़े गए तो की फायरिंग, ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस को साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा के अनापुर बाजार में सोमवार रात दुकान में सेंध लगा रहे चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शोर मचाने पर चोरों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जुटी भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई की इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई के दौरान दो चोर भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा के अनापुर बाजार निवासी महेंद्र बिंद ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात एक बजे वह दुकान में सो रहे थे। अचानक छेनी-हथौड़े की आवाज सुनाई दी तो वह जागे। परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी और दुकान के पीछे पहुंचे। टॉर्च जलाकर देखा तो चार लोग छेनी-हथौड़ी के साथ हथियार लिए दीवार तोड़कर सेंध लगाने की कोशिश कर रहे थे। पूछने पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग जुट गए। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित का आरोप है कि दो अन्य लोग फायरिंग करते हुए इटौरी बाजार के रास्ते भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है ऐसे में पूरा परिवार सहमा है।

इनसेट

चटाई बेचने के बहाने चोरी के लिए करते थे रेकी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरायख्वाजा के अनापुर बाजार में देर रात पकड़े गए चोरों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में यह लोग चटाई बेचने के नाम पर फेरी लगाते थे। इस बीच चोरी करने वाले मकानों की रेकी के बाद चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपयिों की पहचान नारायण थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, हरिद्वारी जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। इनके ऊपर सीतापुर, हरदोई और जौनपुर में पहले से आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................................

कोट

दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी फेरी लगाने के बहाने रेकी करने के बाद चोरी और सेंधमारी को अंजाम देते हैं।

-राजनारायण चौरिसिया, थाना प्रभारी सरायख्वाजा, जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें