करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप देररात अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर जौनपुर-शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर के पास देर रात जौनपुर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा और शाहगंज की तरफ से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से जंगीपुर निवासी ई-रिक्शा चालक अकरम(30) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौका पाकर पिकअप सवार फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकरम के पांच पुत्र हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करने के लिए परिवार में कोई नहीं बचा है। इस बाबत थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।