फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्त बुलाने पहुंचा घर तो युवक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के मलिकानपुर गांव में रविवार की शाम एक युवक (20) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए फॉरेंसिक टीम बुला कर जांच की। पुलिस के अनुसार वैभव शुक्ल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह प्रयागराज में अपनी बुआ के यहां रहता था। परीक्षा देने के लिए घर आया था। वैभव ने हर्बल कंपनी में एक माह पहले से काम करना शुरू किया था। मुख्यालय से प्रतिदिन घर आता-जाता था। उसके पिता वर्तमान में चेन्नई रहते हैं। मां गुड़िया अपने मायके पाली सुभाषपुर में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गई थी। रविवार को वैभव का दोस्त उसे बुलाने घर गया तो देखा कि उसका शव एक कमरे में लगे पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देख वह शोर मचाने लगा। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्षमण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें