जौनपुर। एआईएमआईएम पार्टी का 67 वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया। इस पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। एकजुट होकर पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाने की बात दोहराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि एआईएमआईएम का परचम पूरे भारत में बुलंद है। हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी लोगों के दिलों में छाए हैं। वो मुस्लिम, अनुसूचित व पिछड़ों की प्रखर आवाज बन चुकें हैं। सभी ने एक सुर में जय मीम, जय भीम के नारे लगाए। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष शहजादे अंसारी, जिला कार्यकारी सदस्य कलीम हाशमी, जिला मीडिया प्रभारी बख्तियार आलम, युवा नगर अध्यक्ष सलाहुद्दीन हाशमी, आज़ाद खान आदि उपस्थित रहें। संवाद