फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय का पहिया बार और बेंच के सहयोग से चलता है:एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील सभागार मे नव नियुक्त उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व अधिवक्ताओं का परिचय समारोह का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी ने कहा कि न्याय का पहिया बार और बेंच के सहयोग से चलता है। अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं। अधिवक्ता का धर्म है कि समाज के हर व्यक्ति त्वरित न्याय दिलाएं।जनपद की आवादी 50 लाख है। सभी न्यायालयों में 50 हजार मुकदमें भी लम्बित हैं। अकेले मछलीशहर तहसील के न्यायालयों में 6 हजार मुकदमे हैं। जनता को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को सक्रिय होना होगा। कमियों को आपस में बैठकर सुलझाना ही बेहतर होगा।कोशिश रहे कि कोई गैर कानूनी कार्य न हो। नव नियुक्त न्यायिक तहसीलदार मूसा राम ने कहा कि सभी का मान सम्मान सुरक्षित रहे यही मेरा प्रयास होगा। अधिवक्ताओं के सहयोग से बेहतर कार्य करने का प्रयास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव व संचालन महामंत्री कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, जगदंबा प्रसाद मिश्र, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राम आसरे दूबे, इंदू प्रकाश सिंह व विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें