फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार की नीतियों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर मंडल के सभी डाक कर्मी 21 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जौनपुर प्रधान डाकघर परिसर में धरने पर बैठक कर विरोध जताया। सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने हितों की अनदेखी, डाक विभाग का निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों को तत्काल भरने समेत 21 सूत्री मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने की मांग किया। कार्य नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। मंडली सचिव हरिशंकर यादव ने एक दूसरी सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार तक अपनी बातें पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही तमाम साथी सभाजीत पाल अध्यक्ष हीरालाल यादव मंडली सचिव श्रवण कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, विकास यादव, ऋषिकेश सिंह, संजय कुमार यादव, रविंदर सिंह ने सरकार को अविलंब सभी मांगों को मानने के हवन किया सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सचिव संघ के संरक्षक राम उजागीर यादव ने कर्मचारी समस्याओं पर प्रकाश डाला। मांग किया कि हमारी मांगों को सरकार एवं मान ले अन्यथा हमारा भविष्य में लंबी अवधि हड़ताल पर जा सकते हैं। इस एक दिवसी हड़ताल के बाद केंद्रीय महासंघ के आह्वान पर अनिश्चित काल की हड़ताल पर जाने के लिए कर्मचारियों ने संकल्प भी लिया।इसी के साथ प्रांतीय संगठन मंत्री हरिशंकर यादव ने हड़ताली साथियों से अनुरोध किया कि भविष्य में हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए जाने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें