फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 80 केंद्रों पर गेहूं पर की जाएगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब तक गेहूं खरीद के लिए 80 क्रय केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। हालांकि जैसे-जैसे केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ेगी वैसे केंद्र की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। जिले में धान के बाद अब गेहूं की खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। विभाग ने अब तक जिले के विभिन्न जगहों पर 80 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिसमें अभी तक 23 माकेेंटिग, 50 पीसीएफ के, छह पीसीयू के, एक एफसीआई का क्रय केंद्र बना दिए गए है। सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी एनके पाठक ने बताया है कि गेहूं खरीद की तैयारी शुरू है अब तक 80 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। पिछली के साल के अपेक्षा इस साल समर्थन मूल्य 110 रुपये बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें