फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित सोनकर बस्ती के युवक ने बुधवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने बृहस्पतिवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृत युवक अनिल सोनकर(22) पुत्र सुभाष सोनकर बताया गया। वह फल व जूस की दुकान लगाता था। घटना का कारण नहीं पता चल पा रहा है। इस बाबत चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि युवक ने होली के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसकी जानकारी पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें