पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर शुक्रवार को जिले में गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जौनपुर पत्रकार भवन में राजनीतिक संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह की प्रासंगिता विषय पर गोष्ठी का
आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर देश ही नहीं दुनिया के जाने माने समाजवादी नेता थे। वह देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री भी बने। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह
ने स्व. चन्द्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभाजीत द्विवेदी प्रखर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ. लालसाहब सिंह, डा. पीसी विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी
लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, आरपी सिंह, विरेंद्र पांडेय, तेजबहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश सिंह, शेरबहादुर सिंह, डा. अरूण कुमार सिंह, ईश्वरदेव सिंह
, अशोक श्रीवास्तव, दुष्यन्त सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कार्यक्त्रस्म के आयोजक वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। उधर सपा के जिला कार्यालय पर भी जयंती समारोह मनाया गया।