फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1 घंटे की बारिश से गांवों में मौसम सुहाना, शहर रहे सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे से एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, इसके विपरीत शहरी क्षेत्र में बारिश न होने से उमस बढ़ गई। बृहस्पतिवार को 3.30 बजे अचानक काले बादल छाए और एक घंटे की हुई तेज बरिश से ग्रामीण क्षेत्र जलमग्न हो गए। गांव में बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे बाहर निकलने के लिए स्वयं को रोक नहीं पाए और अपने आप को बाहर खुले में भीगने के लिए छोड़ दिया। शहर में उमस बढ़ने से लोगों ने पंखा, कूलर व एसी का सहारा लिया। गांव में धान व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए खेत को बरसात का पानी मिल जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सतहरियाः मुंगराबादशाहपुर नगर और आस-पास के गांव में दोपहर एक से दो बजे तक क्षेत्र में हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे चमक उठे। यह अलग बात है कि मॉनसून में अब तक बारिश होनी चाहिए थी वह नहीं हुई। यह इस सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई है। बारिश में जहां गर्मी से राहत मिली वहीं नगर के गली मोहल्लें में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। किसानों में सिद्धार्थ त्रिपाठी, हिमकर पांडेय, शोभनाथ पांडेय, रामदुलार यादव, त्रिपुरारी शंकर पटेल आदि ने बताया कि मघा नक्षत्र का पानी अमृत के समान होता है। यह धान, मक्का, बजरी, जोनरी आदि फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

खेतासरायः बृहस्पतिवार की शाम बारिश से नगर के खुटहन मार्ग और पुरानी बाजार मार्ग की सड़क जलमग्न हो गई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली। शाम 5 से 6 बजे तक नगर में हुई बारिश के चलते नालियों फुल होकर सड़क पर पानी बहने लगा। नगर के खुटहन मार्ग और पुरानी बाज़ार मार्ग पर सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन


-

फोटो

खराब सड़क के कारण आठ घंटे फंसी मैजिक

सीवर लाइन की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सहकारी कॉलोनी पश्चिमी की गलियों में आवागमन मुहाल हो गया है। पूरी गली कीचड़ से पटी है। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। बृहस्पतिवार को आलम यह रहा कि सुबह 10 बजे ही माल से लदी मैजिक गली में फंस गई जो देर शाम सात बजे निकल सकी। इस कारण गली में और भी गड्ढा हो गया है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर इसकी मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें