फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे अपराधी सुधरेंगे उसी दवा की देंगे डोज :एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना परिसर में रविवार को एक चौपाल आयोजित हुई। चौपाल के माध्यम से एसपी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। चौपाल को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि जिले के अपराधी जिससे सुधरेंगे देंगे उसी दवा की डोज उन्हें दी जायेगी। इसके सुधार के लिए पुलिस हर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यदि वे समझाने या मुकदमा दर्ज किए जाने से या फिर जेल जाने से सुधर गए तो ठीक है नहीं तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि खुटहन थाना क्षेत्र के लगभग 160 गांवो में दो सौ से अधिक अपराधों के वांछित निवास करते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि ऐसे अपराधियों की सूचना पुलिस को अवश्य दें। उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम सुरक्षा ग्रुप बनाया जायेगा। सभी सदस्य वाट्सएप के माध्यम से थाने से जुड़े रहेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ अजीत सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, थाना प्रभारी मुन्ना राम घुरिया, रामप्यारे दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें