फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से 9 घंटे में 10 बार कटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में लो वोल्टेज व ओवरलोड के चलते शनिवार की रात से शुरू हुई बिजली ट्रिपिंग रविवार को भी जारी रही। कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक करीब 9 घंटे में 10 बिजली कटी। वहीं सिद्दीकपुर में रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 घंटे के लिए बिजली गुल रही है। करीब 16 घंटे बिजली की आवाजाही से जनता को प्रचंड गर्मी व उमस में रहने को विवश होना पड़ा। इस समय विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद ही उड़ा दी। शहर में 22 घंटे आपूर्ति का दावा लेकिन इस समय केवल 7 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। बेगमगंज वार्ड में भी शनिवार को रात करीब 9 बजे से 2 बजे तक तथा रविवार दिन में लगभग 5 घंटे बिजली कटौती हुई। वाजिदपुर दक्षिणी, सैदनपुर, उमरपुर, न्यू सहकारी व तारापुर कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। वहीं निगम गांव में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा करता है जबकि मड़ियाहूं नगर क्षेत्र में दिन में करीब 7 घंटे,केराकत नगर में 3 घंटे तो गांव में 5 घंटे, बदलापुर में दिन में 8 घंटे, जफराबाद में दिन में 5 घंटे और गौराबादशाहपुर में 5 -5 मिनट के लिए दिन भर में 35 बार से अधिक बार बिजली ट्रिप हुई। निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते आये दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ओवरलोड व लो वोल्टेज की समस्या से सारे काम काज प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में तापमान बढ़ने से जर्जर तार जल रहे हैं। इससे बीच-बीच में बिजली गुल हो रही है। लो वोल्टेज की समस्या आम जनमानस सहित किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दूसरी ओर भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली समय से आपूर्ति न होने से लोगों का जीना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें