फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हवन-पूजन संपन्न

विज्ञापन
सगड़ी तहसील स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हवन-पूजन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य डॉ. अखिलेश एवं वेद प्रकाश की देखरेख में हवन-पूजन कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी ने मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को तहसील परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। इस दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे से गुंजायमान रहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजीव राय, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह, आदर्श सिंह, संजय राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें