फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में डाल रहा था कीटनाशक, मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरहों गांव में शनिवार को धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान युवक की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दवा के छिड़काव से एक अन्य व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई है। जिनका इलाज कराया जा रहा है। सेमरहों गांव निवासी एक किसान के धान की फसल में कीड़े लग गए हैं।
विज्ञापन


उसने धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए बरावां गांव निवासी रमेश (20) को बुलवाकर फसल में दवा का छिड़काव करवाया।

दवा छिड़काव के दौरान उसकी तबीयत खराब हो  गई। रात में उसकी हालत गंभीर हुई तो परिवार के लोग एक निजी चिकित्सालय ले गए।

 जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर इसी इलाके के रामगढ़ गांव निवासी दूधनाथ की भी धान की फसल में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद तबीयत  खराब हो गई। उनका भी एक  निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें