टीडी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह की जयंती शनिवार को कालेज के बलरामपुर के हाल में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह कालेज के प्रति आजीवन समर्पित रहे।
शिक्षा के प्रति उनके समर्पण भावना का परिणाम है कि कालेज आज विकास के शिखर पर पहुंच चुका है। उनके समय में जो अनुशासन और पठन पाठन की व्यवस्था थी उसे लोग आज भी याद करते हैं।
उनके आदर्शो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। अध्यक्षता कर रहे अरुणांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्राचार्य एक कुशल प्रशासक थे।
वह शिक्षको और छात्रों की हर समस्या पर नजर रखते थे और बड़ी सहजता से उसका निस्तारण करते थे। स्मृति दिवस के रूप में उन्हें याद किया जाना कालेज का सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा सदस्य केदाननाथ सिंह ने कहा कि हृदय नारायण सिंह ने महाविद्यालय के विकास के लिए जो सहयोग किया उससे सभी को सीख लेने की जरूरत है।
प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कालेज के प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने शिक्षण कार्य से जुड़े अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्हें नमन किया।
इस मौके पर डा. एसपी ङ्क्षसह, डा. अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. विजय सिंह, डा. अरविंद सिंह, डा. वीके त्रिपाठी, डा. डीबी मिश्र, डा. एसके वर्मा, डा. हरिशंकर सिंह, डा. डीआर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. सरोज सिंह ने किया।