फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस अभिरक्षा में वारंटी की हालत बिगड़ी, जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। सुरेरी थाना में सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में लिए गए वारंटी की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी शबनम ने एक दारोगा पर जहर खिलाने आरोप लगाया है। हालांकि वारंटी ने ही इसका खंडन किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी कीरतराय गांव निवासी शमशेर सिद्दीकी उर्फ रोशन को सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सुरेरी पुलिस ने वारंटी होने के कारण हिरासत में ले लिया। पुलिस अभिरक्षा में युवक की हालत नाजुक होने लगी। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर स्थिति बिगड़ती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए। सूचना पर वारंटी के परिजन सहित आस-पास के कई लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर इकट्ठा हो गए। वहीं डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारंटी की पत्नी शबनम का आरोप है कि सोमवार की सुबह उसको थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा फोन कर बुलाया गया था, थाने पर पहुंचने पर उसे बैठा लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई के दौरान थाने पर तैनात एक दरोगा द्वारा उसे जहर खिला दिया गया। इससे पति की हालत नाजुक हो गई। हालांकि वारंटी शमशेर ने स्वयं इसका खंडन करते हुए कहा कि उसको किसी प्रकार का जहर नहीं खिलाया गया। उसकी हालत खुद से बिगड़ी है। रामपुर सीएचसी प्रभारी प्रभात यादव ने बताया कि उसको उल्टी हो रही थी, उसकी स्थिति खराब थी। इस वजह से उसे रेफर कर दिया गया।
वारंटी का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि जहर के सेवन से उसकी हालत नहीं बिगड़ी है। उसकी हालत ठीक है। किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। डा.कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें