मड़ियाहूं। मुख्यमंत्री को ट्वीट किसी ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी की शिकायत कर दी। वहां से आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के हिनौती गांव स्थित गोदाम को सील कर दिया।
नगर निवासी नुरुलएन का कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव के पास गोदाम है, जिसमें उन्होंने खाद्यान्न रखा था। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके कहा था कि सरकारी खाद्यान्न एक गोदाम में कालाबाजारी के लिए रखा गया है। डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने सोमवार की रात को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर उक्त गोदाम को सील कर दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक व गोदाम के मालिक के समक्ष गोदाम को खोला गया तथा उसमें रखे खाद्यान्न की गिनती की गई। जिसमें 105 बोरी चावल व 145 बोरी धान मिला। कोई भी खाधान्न सरकारी नहीं था। खाद्यान्न को लिखा पढ़ी करते हुए इस आशय से खाद्यान्न मालिक को सुपुर्द किया गया कि अग्रिम आदेश तक इसको अपनी निगरानी में सुरक्षित रखेंगे। गोदाम मालिक नुरूलएन ने बताया कि वह पंजीकृत गल्ला व्यापी है और किसानों से खरीद कर उसने गल्ला रखा था।