फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढ रहे थे छह दिन से जिसे, वह मिला लकड़ियों के ढेर में

विज्ञापन
44- खुटहन क्षेत्र के नूरूद्दीनपुर गांव में मृत किशोर का शव मिलने के बाद पर मौके पर जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में छह दिनों से लापता किशोर का शव घर के ही पिछले हिस्से में खंडहर के बीच मिला। लकड़ी और उपलों के बीच दबे किशोर के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म मिले है। इससे हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूबेदार यादव का पुत्र प्रियांशु उर्फ लाला 14 गत 12 फरवरी की दोपहर अचानक घर से लापता हो गया। पहले तो घरवालों ने सोचा कि कहीं खेलने गया होगा, लेकिन काफी देर बाद भी न लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। तीन दिनों तक खोजबीन के बाद भी बालक का कहीं पता न चलने पर घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। बताते हैं कि मंगलवार की शाम सूबेदार की पत्नी घर के पिछले हिस्से में खंडहर के बीच रखे गए ईंधन सामग्री लाने पहुंची। लकड़ी हटाते ही उसके नीचे प्रियांशु का शव देख सन्न रह गई। उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म थे। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर के भीतर ही घूमता रहा डाग स्क्वायड
खुटहन। नुरूद्दीनपुर गांव में गुमशुदा किशोर का शव मिलने के बाद पहुंची डॉग स्क्वायड ने आसपास घंटों छानबीन की। बार-बार खोजी कुत्ता घर के अंदर की घूमकर रुक जा रहा था। इससे तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सूबेदार के घर से सटे ही कई लोगों के आवास भी हैं। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा न े बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें