खुटहन। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व जान से मार डालने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि मुबारकपुर गांव निवासी शुभम सोनी शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर टाल-मटोल करता रहा। पीडि़ता के अभिभावकों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो शुभम ने तोड़वा दिया। इसके बाद उसने शादी के लिए दबाव डाला तो जान से मार डालने की धमकी दी। थाने में प्रार्थना पत्र देने पर आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।