जौनपुर। शाहगंज बस डिपो भवन का नवनिर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में परिसर में यात्रियों को बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से खुले आसमान के नीचे ठंड में यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
शाहगंज डिपो में नवनिर्मित भवन निर्माण के चलते पुराने भवन को गिरा दिया गया है। सोमवार को लखनऊ जा रहे शिवकुमार यादव व बलिया जाने के लिए परिसर में बसों के इंतजार में खड़े इंद्रेश कुमार गौतम खड़े थे। कानपुर जाने लिए गौरवेंद्र कुमार खड़े थे। दोनों ने बताया कि डिपो में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से ठंड में खुले आसमान के नीये खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इस संबंध में रोडवेज इंचार्ज नर्सिंग सिंह ने बताया कि डिपो भवन के नवनिर्माण के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रतीक्षालय भवन जल्द तैयार कर यात्रियों की परेशानियों को दूर किया जाएगा।