नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। बूथ पर सबसे पहले पहुंचकर मतदान किया और बाहर सेल्फी लेकर दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदान कर बाहर आने के बाद युवाओं से अपने उत्साह को साझा किया। बूथों पर जाकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष बातचीत की गई तो उनकी भावनाएं सामने आईं। मतदाताओं में महिलाओं व युवाओं की संख्या काफी देखी गई।