फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 4212 ईवीएम से डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस बार 4212 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से मतदान कराया जाएगा। 4563 वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि बुजुर्ग मतदाताओेंं को बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में कुल 2328 मतदान केंद्र हैं। बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 18193 है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जाएगा। जिनके पास वोटर आईडी नहीं है वो आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची के साथ अतिरिक्त 11 अन्य विकल्प में से कोई एक पहचान पत्र ला सकता है। उन्होंने बताया की ईवीएम और वीवीपीटी उपयोग करने से पहले कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। फॉर्म 6 भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जा सकता है। सत्यापन के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। इस बार मतदान का रिकॉर्ड तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें