फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में मतदाताओं का पता ही नहीं, बूथ पर पहचान होगी मुश्किल

विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान से पहले मतदान दलों को सौंपी जाने वाली सामग्री दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। विधान परिषद के स्नातक खंड चुनाव के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे लेकिन मतदाता सूची की खामियों ने मुश्किल बढ़ा दी है। कई ब्लाकों की सूची में मतदाता का नाम है लेकिन उसका पता नहीं दर्ज है। मतदाता पहचान क्रमांक भी नदारद है। ऐसे में इन मतदाताओं तक पहुंचाना प्रत्याशियों के लिए तो टेढ़ी खीर तो है ही बूथ पर इनकी पहचान करने में भी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

वाराणसी खंड स्नातक चुनाव के लिए जिले में 48359 मतदाता हैं। सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या शहरी क्षेत्र में हैं। इनके मतदान के लिए कुल 72 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की सामने आई सूची में कई नाम त्रुटिपूर्ण हैं। शाहगंज, महराजगंज, बक्शा, सिकरारा, करंजाकला सहित कई ब्लाकों की सूची में मतदाताओं के नाम हैं लेकिन उनके गांव का उल्लेख नहीं है। प्रत्याशियों का कहना है कि बूथ पर वोट देने पहुंचने वाला मतदाता वही है या नहीं, इसकी पहचान मुश्किल होगी। एक बूथ पर कई गांवों के लोग वोट देने आएंगे। इस बाबत अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार द्विवेदी का कहना है कि फार्म भरते समय ही अधूरी सूचना होने से पूरा पता अंकित नहीं हो पाया है। वैसे मतदाता सूची में क्रमांक संख्या दी गई है, जिसके आधार पर मतदाता की पहचान की जाएगी। जन्मतिथि और मतदाता पहचान क्रमांक भी अंकित होने से पहचान में दिक्कत नहीं आएगी।
एमएलसी चुनाव में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जौनपुर। विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार को मतदान टोलियों की रवानगी होगी। दोनों चुनाव में मतदान के लिए 94 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 55 हजार 79 मतदाता एक दिसंबर को वोट डालेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 6720 मतदाता हैं। इनके लिए प्रत्येक ब्लाक के मुख्यालय पर एक-एक बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ जिला मुख्यालय पर है। कुल 22 बूथों पर वोट पड़ेंगे। वहीं स्नातक खंड निर्वाचन के लिए 48359 मतदाताओं के लिए 72 बूथ बनाए गए हैं। एक दिसंबर को मतदान होगा, जिसके लिए 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान दलों की रवानगी होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। मतपत्र वितरण के लिए 10 टीम बनाई गई है। एक टीम में तीन सदस्य होंगे। प्रत्येक बूथ के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती करते हुए उनका प्रशिक्षण भी पूरा करा लिया गया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी बीडीओ को बूथ पर हेल्प डेस्क बनाने, मतदाताओं के बैठने और छाया की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। सकुशल मतदान के लिए प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें